

उत्तराखंड सरकार ने गौचर मेला कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए चमोली के जिला पूर्ति अधिकारी कण्डारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
14 नवम्बर, 2024 को जारी आदेश संख्या 1155/चौतीस-ए.आर.ए. (2023-2024) के तहत, मेला स्थल पर तैनाती के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की सूची जारी की गई थी, जिसमें 16 नवम्बर को चमोली के जिला पूर्ति अधिकारी को गौचर मेला स्थल पर अपनी ड्यूटी पर तैनात किया गया था।
लेकिन मेलाधिकारी/उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, श्री कण्डारी मेला स्थल पर उपस्थित नहीं हुए, और उन्होंने उच्च अधिकारियों को भ्रामक सूचना दी कि वह मेला स्थल पर हैं, जबकि बाद में यह खुलासा हुआ कि वह देहरादून में थे।
इस घोर लापरवाही और सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन को देखते हुए, चमोली के जिला पूर्ति अधिकारी के वेतन आहरण पर आज, 16 नवम्बर 2024, रोक लगा दी गई है और उन्हें ड्यूटी से अनुपस्थित मानते हुए सेवा में ब्रेक दिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..