UP : 67 गावों को मिला कर बना नया जिला_अब 76 जिले…

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश में एक नया जिला बनाकर योगी सरकार ने महाकुंभ मेला 2025 के आयोजन को और भी व्यवस्थित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस नए जिले का नाम ‘महाकुंभ मेला जिला’ रखा गया है, जो प्रयागराज जिले के अंतर्गत बनेगा। यह जिला महाकुंभ मेला क्षेत्र के प्रबंधन और प्रशासन को सुव्यवस्थित करने के लिए स्थापित किया गया है, ताकि जनवरी 2025 में होने वाला महाकुंभ सफलतापूर्वक आयोजित हो सके।

प्रयागराज जिले के डीएम रवीन्द्र कुमार मांदड़ ने इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी किया। नए जिले में परेड क्षेत्र और चार तहसीलें—सदर, सोरांव, फूलपुर और करछना—कुल 67 गांव शामिल होंगे। महाकुंभ मेला जिले का प्रशासन संभालने के लिए कलेक्टर मेलाधिकारी के रूप में विजय किरन आनंद और एसएसपी के रूप में राजेश द्विवेदी की नियुक्ति की गई है।

महाकुंभ मेला जिले की अस्थायी स्थापना उत्तर प्रदेश में जिलों की संख्या को 75 से बढ़ाकर 76 कर देगी, जो महाकुंभ मेला के आयोजन के बाद कुछ समय तक कायम रहेगा। इस जिले का गठन कुंभ और अर्ध कुंभ जैसे महत्वपूर्ण मेलों के आयोजन के लिए पहले से ही परंपरा रही है।

महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक जारी रहेगा, और उत्तर प्रदेश सरकार इस भव्य आयोजन को दिव्य और वैभवशाली बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page