Nainital : पहाड़ों की गर्मी में पानी तलाशते पहुंचा प्यासा गुलदार_वीडियो वायरल..


गर्मी बढ़ते ही वन्यजीव पानी की तलाश में निकल जाते हैं। ऐसा एक वीडियो, एक गुलदार का जोरों से वायरल हो रहा है, जहां जंगल से निकलकर गुलदार नाले में पानी पीकर आगे की तरफ जा रहा है।
नैनीताल से 8 किलोमीटर दूर बसे खुपी गांव से लगे जंगल का एक वीडियो सोशियल मीडियो में प्रचलित हो रहा है। इसमें एक गुलदार जंगल से निकलकर पानी की तलाश में जा रहा है। गुलदार पहाड़ी से उतरकर नाले को पार करते वक्त पानी पीते हुए कैमरे में कैद हो गया। दिन के समय गुलदार की चहलकदमी के वीडियो से ग्रामीण डरे हुए हैं।
चीड़ के जंगल से निकलकर ये गुलदार, गांव के पास से गुजरने वाले नाले में पानी पीने पहुंचा। जंगल के पत्थरो और झाड़ियों के बीच से नाले तक पहुँचा और लगभग 30 सेकंड तक पानी पीने के बाद आगे की तरफ बढ़ गया। ये पूरा नजारा एक ग्रामीण ने जूम कर अपने कैमरे में कैद कर लिया।
वीडियो अब वायरल हो रहा है। पहाड़ों में दोपहर की बढ़ती गर्मी भी ठंडी जगह में रहने वाले वन्यजीवों के लिए मुश्किल पैदा कर रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने