एयरपोर्ट पर 14 kg गोल्ड के साथ पकड़ी गई ये फेमस एक्ट्रेस,पिता IPS अफसर हैं..


गोल्ड तस्करी के मामले में IPS रामचंद्र राव की बेटी रान्या राव को गिरफ्तार किया गया है।बेंगलुरु एयरपोर्ट से सोने की तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया गया है. डायरेक्टोरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एयरपोर्ट से 14 किलो विदेशी सोना सहित 4.73 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है. तस्करी के इस मामले में IPS रामचंद्र राव की बेटी रान्या राव को गिरफ्तार किया गया है. रान्या राव साउथ की एक फेमस एक्ट्रेस भी हैं. फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
एक्ट्रेस से पूछताछ की जा रही है. यह पूरी कार्रवाई कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर की गई।सैंडलवुड अभिनेत्री रान्या राव को सोमवार रात केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (KIA) पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। रान्या दुबई से बेंगलुरु पहुंची थीं और उनके पास 14 किलोग्राम सोने की छड़ें मिलीं जो एक बेल्ट में छुपाई गई थीं। ये बेल्ट उनके शरीर से बंधी थी। इसके अलावा, उनके पास 800 ग्राम के सोने के आभूषण भी मिले।
डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि अभिनेत्री रान्या राव ने ज्यादातर सोना अपने शरीर में पहना हुआ था, साथ ही उन्होंने अपने कपड़ों में गोल्ड बार्स (सोने की छड़ें) छिपा रखे थे.रान्या आईपीएस रामचंद्र राव की बेटी हैं, जो वर्तमान में कर्नाटक पुलिस के हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीजीपी के रूप में कार्यरत हैं. डीआरआई अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या पुलिस या अन्य लॉ एंफोर्समेंट एजेंसियों के कर्मियों से रान्या को गोल्ड स्मगलिंग में कोई मदद मिल रही थी।
मंगलवार शाम को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच अधिकारियों को संदेह है कि वह बेंगलुरु हवाईअड्डे के जरिए सक्रिय रूप से संचालित एक सोने की तस्करी गिरोह का हिस्सा हैं।
पुलिस अधिकारी की बेटी, मशहूर फिल्मों में कर चुकी हैं अभिनय
32 वर्षीय रान्या राव आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की बेटी हैं, जोकि कर्नाटक में पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के निदेशक जनरल (DGP) हैं। एक्ट्रेस ने कन्नड़ फिल्मों माणिक्य (जिसमें सुदीप मुख्य भूमिका में थे) और पटाखी (जिसमें गणेश मुख्य भूमिका में थे) में काम किया है। इसके अलावा, वह तमिल फिल्म वागाह में विक्रम प्रभु के साथ नजर आई थीं।
बार-बार विदेश यात्राओं के कारण आईं जांच के घेरे में
सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि रान्या की बार-बार की गई अंतरराष्ट्रीय यात्राओं ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। इस साल की शुरुआत से उन्होंने 10 से अधिक बार विदेश यात्राएं की थीं। एक अधिकारी ने बताया, “DRI को संदेह हुआ जब उन्होंने देखा कि रान्या लगातार छोटे-छोटे अंतराल में गल्फ देशों की यात्राएं कर रही हैं।
इसी कारण उन्हें ट्रैक किया जाने लगा। जब वह सोमवार को दुबई से एमिरेट्स की उड़ान से बेंगलुरु पहुंचीं, तो DRI टीम ने उन्हें रोकने की योजना बनाई।” जांच में पाया गया कि पिछले 15 दिनों में वह चार बार इसी तरह से यात्रा कर चुकी थीं और हर बार एक जैसी वेशभूषा में थीं, जिसमें उनकी बेल्ट छिपी रहती थी।
सरकारी प्रोटोकॉल का उठाया फायदा
DRI को संदेह है कि रान्या हवाईअड्डे पर वरिष्ठ अधिकारियों के लिए निर्धारित विशेष प्रोटोकॉल का लाभ उठाकर आसानी से बाहर निकलती थीं। एक सूत्र ने बताया, “हवाईअड्डे पर एक प्रोटोकॉल अधिकारी उन्हें रिसीव करता था और बिना किसी परेशानी के एयरपोर्ट से बाहर निकालता था। उनके बैग की सामान्य जांच होती थी, लेकिन शारीरिक रूप से उन्हें नहीं रोका जाता था। यहां तक कि सरकारी वाहन उन्हें एयरपोर्ट से घर छोड़ने आता था, जिससे रास्ते में कोई परेशानी न हो।
पिता ने बेटी से किया किनारा, कहा- ‘कानून अपना काम करेगा’
रान्या के पिता और वरिष्ठ IPS अधिकारी डीजीपी के. रामचंद्र राव ने अपनी बेटी के कामों से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा, “चार महीने पहले रान्या ने जतिन हुकेरी से शादी की थी। तब से उसने हमसे संपर्क नहीं किया। हम उसकी या उसके पति की गतिविधियों से अनजान थे। यह हमारे लिए बहुत बड़ा झटका और निराशा है। अगर उसने कोई कानून तोड़ा है, तो उसे सजा मिलेगी।”
गौरतलब है कि 2014 में जब रामचंद्र राव मैसूरु रेंज के आईजीपी थे, तब मैसूरु पुलिस पर एक केरल के जौहरी ने 2 करोड़ रुपये जब्त करने के बाद 1.8 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। बाद में
ने इस मामले की जांच की और राव के गनमैन को डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब यह देखना होगा कि DRI की जांच में रान्या के खिलाफ और क्या खुलासे होते हैं और इस तस्करी नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ
ड्रोन, PAC और SDRF के साथ नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
SDG Achievers Award में चमका नैनीताल,DM रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित