उत्तराखंड में भूकंप के झटके_मची अफरा-तफरी,घरों से बाहर निकले लोग

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के सीमांत जिले में एक तेज भूकंप के झटके ने धरती को हिला दिया। सुबह 4 बजे, जब लोग गहरी नींद में थे, एक जोरदार कंपन महसूस हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर दौड़े और सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। यह झटका करीब 15 सेकेंड तक महसूस किया गया, लेकिन जैसे ही भूकंप शांत हुआ, लोगों ने राहत की सांस ली।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र नेपाल था और इसकी तीव्रता 4.8 रिक्टर स्केल रही। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में कहीं भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। चंपावत और अन्य पड़ोसी जिलों में भी हल्के झटके महसूस किए गए हैं। स्थिति सामान्य है किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page