Ad

फिर डराने लगा कोरोना: देश में एक्टिव केस 1047, अब तक 11 लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर देश में बढ़ने लगा है। कोविड-19 के मामले दोबारा तेजी से सामने आ रहे हैं। बुधवार सुबह तक भारत में कोरोना के 1047 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 11 लोगों की मौत इस संक्रमण की वजह से हो चुकी है। इस स्थिति को देखते हुए देशभर में सतर्कता बरती जा रही है और कई राज्यों ने अस्पतालों को कोविड गाइडलाइन के पालन के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

महाराष्ट्र: सबसे ज्यादा केस, मुंबई में चिंता

महाराष्ट्र एक बार फिर कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य बन गया है। हाल ही में 66 नए केस दर्ज किए गए, जिनमें से 31 मामले अकेले मुंबई से हैं। राज्य में अब कुल 325 एक्टिव केस हैं। मुंबई में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जे जे अस्पताल में 15 बेड वाला आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 26 मई तक राज्य में 15 एक्टिव केस थे, जो अब बढ़कर 25 हो गए हैं। गाजियाबाद में सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। यहां कुल 14 कोरोना मरीज हैं, जिनमें से 13 होम आइसोलेशन में हैं और एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिंताजनक बात यह है कि संक्रमितों में एक 4 महीने का बच्चा भी शामिल है। राज्य सरकार ने सभी अस्पतालों को सतर्क रहने और तैयारियों को पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान में भी कोविड-19 की फिर से दस्तक हुई है। पिछले कुछ दिनों में 7 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जोधपुर में कई मरीज संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें एक नवजात शिशु भी शामिल है। राज्य सरकार ने जांच और निगरानी बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी किए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 26 मई तक देश में 1010 एक्टिव केस थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 1047 हो गई है। मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राज्यों को RT-PCR टेस्ट,होम आइसोलेशन, और आइसोलेशन सेंटर की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page