हल्द्वानी – लॉरेंस के नाम पर सौरभ जोशी को धमकी देने वाला 24 घंटे में गिरफ्तार_Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : हल्द्वानी के फेमस यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद को ‘लॉरेंस विश्नोई गैंग’ का सदस्य बताकर सौरभ जोशी को धमकी भरा पत्र भेजा था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और ओलिविया कालोनी, हल्द्वानी के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम अरुण कुमार (19), निवासी थानपुर, बिसौली, बदायूं (उप्र) है।

आरोपी पहले जिला मोहाली के जिरकपुर स्थित रेडिसन होटल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था, लेकिन अवैध गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद उसने सौरभ जोशी को धमकी देकर रंगदारी की मांग की। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते अरुण पकड़ा गया।

पुलिस टीम की तेज़ कार्रवाई और सटीक प्लानिंग ने इस मामले को बेहद कम समय में सुलझा लिया, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

बताते चलें जनपद नैनीताल के हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी को 2 करोड रुपए की रंगदारी का धमकी भरा लेटर मिला । धमकी भरा लेटर देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। लेटर जिसमें कहा गया है की 5 दिन में पैसा नहीं दिया गया और पुलिस के पास यदि इनफॉरमेशन दी गई तो घर के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई वही धमकी से घबराए हुए यूट्यूबर सौरभ जोशी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page