Ad

क्वारब की अति संवेदनशील पहाड़ी फिर दरकी_घंटों बाद खुला हाईवे-Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के क्वारब की अतिसंवेदनशील पहाड़ी गुरुवार की सुबह 8 बजे अचानक एक बार फिर से दरक गयी। जिसके चलते मार्ग पूरी तरह भारी मलवे से भर गया। गनीमत रही कि उस समय पहाड़ी के नीचे कोई वहान नही था जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। वही भारी मलवे के साथ ही मार्ग पूरी तरह से बन्द हो गया।

ADVERTISEMENTSAd

जिसमें मार्ग के दोनो तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। जिसके बाद मौके पर खड़ी जे सी बी तथा पोकलैंड मशीनों द्वारा मार्ग को सुचारू करने का कार्य शुरू किया गया। जिसमें लगातार पहाड़ी से मलवा गिरने के चलते मार्ग को सुचारु करने में 6 घण्टो का समय लग गया। जिसमें मार्ग को दोपहर 2 बजे सुचारू किया गया।

बताते चले पिछले लम्बे समय से क्वारब पुल के पास की पहाड़ी अतिसंवेदनशील हो चुकी है। जिसमे लागातार पहाड़ी के नीचे वाहनो की आवाजाही के चलते पहाड़ी से मलवा मार्ग में गिर रहा है। जिसमे अभी कुछ दिन पहले ही मार्ग में भारी मलवा तथा सड़क के एक हिस्से के धसने से मार्ग 11 दिनों तक बन्द किया गया था। जिसमे मलवे को हटा कर मार्ग को खोला जा सका था। जिसमे लगातार पिछले कुछ समय से आवाजाही करना बेहद खतरनाक हो चुका है। जिसके चलते मार्ग को रात्रि 9 से सुबह 6 बजे तक बन्द किया गया है।

वही एन एच विभाग के जे ई जगदीश पपैने ने बताया कि मार्ग में मलवे के आने के बाद मार्ग को खोलने के लिए मौके पर जे सी बी तथा पोकलैंड मशीनों को लगाया गया है। जिसके बाद मार्ग को सुचारू किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page