HighCourt- सरकार ने पंचायती चुनाव तो विपक्ष ने आरक्षण की लिस्ट सौंपी,अब कल होगी सुनवाई…


उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में आज पंचायती राज चुनाव को लेकर सुनवाई हुई। सरकार ने न्यायालय को जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधान की सभी सीटों का पुराना और नया विवरण दिया तो विपक्ष के अधिवक्ताओं ने न्यायालय को आरक्षण में अनियमितता की विस्तार से जानकारी दी। न्यायालय ने मामले को शुक्रवार सवेरे जारी रखा है।
मुख्य न्यायाधीश जी.नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने सवेरे लगे पंचायत चुनाव रोक संबंधी मामले को सुनने के बाद दोपहर एक बजे के लिए रख दिया। एक बजे शुरू हुई सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से सी.एस.सी.चंद्रशेखर रावत ने न्यायालय के सम्मुख सभी जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधान की सीटों का पुराना और नया विवरण पेश किया।
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता शोभित सहारिया ने कहा कि हम रुलों को चुनौती नहीं दे रहे हैं, हम ऑफिस मैमोरेंडम को चैलेंज कर रहे हैं, यहां कोई रोटेशन नहीं है। उन्होंने राज्य में टोटल सीटों और उनके आरक्षण का विवरण न्यायालय के आगे रखा। कहा कि हमें कल सवेरे न्यायालय के केवल दस मिनट चाहिए। याचिकाकर्ता के अन्य अधिवक्ता अनिल जोशी ने प्रदेश में जारी महिला, आरक्षित महिला, ओ.बी.सी. एस.सी.एस.टी.आदि आरक्षणों की विस्तार से न्यायालय को जानकारी दी।
हाईकोर्ट के अधिवक्ता योगेश पचौलिया ने खंडपीठ से कहा कि जिस आधार पर सरकार चुनाव करा रही है, उस रिपोर्ट को अबतक पब्लिक डोमेन में नहीं डाला गया है, क्योंकि उसी आधार पर कोई भी अपनी आपत्ति दर्ज करेगा। मामले की सुनवाई अब कल शुक्रवार सवेरे होनी तय हुई है। इस मौके पर महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर भी सी.जे.कोर्ट में मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video