Ad

ईद पर स्लॉटर हाउस खोलने के लिए हाईकोर्ट ने नैनीताल D.M. को दिया निर्देश, 24 घंटे में ले फैसला…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने नैनीताल के मुस्लिम समुदाय की तरफ से बन्द पड़े स्लॉटर हाउस को ईद के मौके पर कुर्बानी के लिए खोलने संबंधी याचिका में जिलाधिकारी को 24 घंटे के भीतर निर्णय लेने को कहा है। मुस्लिम समुदाय ने शहर को गंदगी मुक्त रखने के लिए तीन दिन स्लॉटर हाउस खोलने की प्रार्थना की थी।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल के हरिनगर क्षेत्र में नियमों का पालन नहीं करने के कारण यहां के एकमात्र पंजीकृत स्लॉटर हाउस को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड(पी.सी.बी.)ने सील कर दिया था। आरोप है कि स्लॉटर हाउस में नगर पालिका की तरफ से लापरवाही के चलते पी.सी.बी.ने नोटिस के माध्यम से इसे सुधारने को कहा था। लेकिन, पालिका ने वर्षभर बाद भी कोई कार्य नहीं कराया।

आज, ईद से ठीक पहले अन्जुमन इस्लामिया संगठन के सदस्यों ने न्यायालय में वाद दायर कर स्लॉटर हाउस खोलने संबंधी याचिका को मेंशन किया। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि स्लॉटर हाउस के रिपेयर को लेकर उनके मुवक्किल ने नगर पालिका और जिलाधिकारी को लगातार पत्र दिए, लेकिन उसपर कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उन्हें केवल न्यायालय से राहत की उम्मीद है इसलिये स्लॉटर हाउस खोलने की अनुमाती दी जाए।

न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ ने पीसीबी और नगर पालिका के पक्ष सुनने के बाद जिलाधिकारी नैनीताल को 24 घंटे के अंदर सभी पहलुओं पर गौर कर निर्णय लेने को कहा है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page