अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने सुबोध कांत सहाय


नई दिल्ली: पूर्व गृहमंत्री सुबोध कांत सहाय को निर्विरोध अखिल भारतीय पंचायत परिषद (AIPP) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। परिषद का राष्ट्रीय चुनाव 14-15 दिसंबर को पंचायत धाम, मयूर विहार, दिल्ली में संपन्न हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पद के साथ-साथ कार्यसमिति के 10 सदस्यों का भी चुनाव हुआ।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया का समापन निर्विरोध हुआ, जिसमें चिदंबरम रेड्डी (आंध्र प्रदेश), परिमल रॉय (बिहार), परेश कुमार बी देसाई (गुजरात), फ्रांसिस फरनाडिस (गोवा), कुल राकेश पंत (हिमाचल प्रदेश), सुंदरी तिर्की (झारखंड), संदीप गुल्वे (महाराष्ट्र), अशोक चौहान (उत्तर प्रदेश), टी. अरुणा कुमारी (तेलंगाना), और डी पी रॉय (पश्चिम बंगाल) को कार्यसमिति के सदस्य के रूप में निर्विरोध चुना गया।
निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शर्मा के निर्देशन में हुआ। श्री शर्मा ने बताया कि 14 दिसंबर को चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई और 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण और स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री महेन्द्र नागर ने बताया कि जल्द ही पूरे देश में राष्ट्रीय और प्रदेश इकाइयों का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक सुरेश भेठा, पूर्व सांसद डी पी रॉय, पूर्व सांसद विष्णु सिन्हा, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौहान, पूर्व महासचिव अनिल शर्मा, पंचायत संदेश के संपादक बद्रीनाथ, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, एडवोकेट तेज प्रताप सिंहा और अन्य प्रमुख नेताओं ने शिरकत की।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल जू के ऊपर DFO कार्यालय में लगी आग,,फाइलें स्वाहा…Video
वोटर लिस्ट से नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं,आपके घर तक पहुंचेगा निर्वाचन विभाग
हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर नहीं रहे..
किच्छा – सिरौलीकलां में क्लीन स्वीप कांग्रेस की प्रचंड जीत_ भाजपा की करारी हार..
नैनीताल में बादलों की भयंकर गड़गड़ाहट के बीच झूलते तारों में उठी चिंगारी_ धमाकों से फटे ट्रांसफार्मर, बिजली गुल