Ad

इंस्पिरेशन के बच्चों से एसपी सिटी हल्द्वानी हुए मुखातिब

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र व एसओ काठगोदाम दीपक बिष्ट इंस्पिरेशन पबल्कि स्कूल, काठगोदाम के विद्यार्थियों से आज मुखातिब हुए जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर जी एवं शिक्षण स्टॉफ सम्मिलित था।

ADVERTISEMENTSAd

विद्यालय में आए अतिथियों का स्वागत भौतिक विज्ञान के अध्यापक मनमोहन जोशी जी के द्वारा किया गया। एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र के द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरुकता अभियान के अंतर्गत पी0पी0टी0 के माध्यम से नशे के कुप्रभावों एवं स्वास्थ्य के प्रति इससे होने वाले दुष्परिणामों के विषय में जानकारी दी गई।

एस0 पी0 सिटी द्वारा इस महत्वपूर्ण विषय पर बहुत बारीकी से सूचनाएँ प्रदान की गई। इस अभियान से विद्यालय के सभी विद्यार्थी लाभान्वित रहे। विभाग द्वारा दी गई जानकारी की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य जी के द्वारा अतिथियों का ससम्मान धन्यवाद किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page