उत्तराखंड में लागू होगी सोशल मीडिया आचार संहिता,अब विवादित पोस्ट नहीं..


“सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया पर नया अनुशासन: बनने जा रही है सोशल मीडिया आचार संहिता”
उत्तराखंड सरकार अब अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के सोशल मीडिया पर किए गए विवादित पोस्ट को लेकर सख्त कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्मिक एवं सतर्कता विभाग से एक सोशल मीडिया पॉलिसी तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिसका ड्राफ्ट अगले दो हफ्तों में पेश किया जाएगा।
पिछले कुछ महीनों में सरकारी कर्मचारियों के विवादित सोशल मीडिया पोस्ट सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा कर चुके हैं, जिनमें शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक का निलंबन और कई अन्य विभागों में नोटिस जारी होने जैसे मामले शामिल हैं। ऐसे पोस्टों को देखते हुए सरकार अब एक ठोस सोशल मीडिया आचार संहिता लाने की योजना बना रही है।
इस नई पॉलिसी का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की सोशल मीडिया गतिविधियों को नियंत्रित करना है, ताकि वे किसी भी प्रकार से सरकारी कार्यों या नीतियों को विवादित न बना सकें। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने यूपी और उत्तराखंड पुलिस विभाग द्वारा बनाए गए सोशल मीडिया गाइडलाइन्स का भी अध्ययन करने का निर्णय लिया है।
नई पॉलिसी अगले साल से लागू हो सकती है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


मिठास में मिलावट तो नहीं” दीपावली से पहले नैनीताल में मिठाई की दुकानों पर छापे..लेबल पर नजर
देश-विदेश के 126 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, सादगी की मिसाल बनीं निरंकारी सामूहिक शादियां_एकत्व का संदेश
ऑरेंज अर्लट_नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के आसार, मुस्तैद रहेंगे अधिकारी
धनतेरस-दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मुकेश बोरा की सौगात, ₹29.39 लाख का बोनस
DM की बड़ी कार्यवाही_ हल्द्वानी-रामनगर के पांच लोग जिला बदर किए, शस्त्र लाइसेंस भी रद्द..