Haldwani – इन्दिरा स्टेडियम को बचाने के लिए 14 करोड़ रुपये की मंजूरी


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की बाढ़ सुरक्षा के लिए 3682.97 लाख रुपये के प्रस्ताव में से 40 प्रतिशत रकम, यानी 1473.188 लाख रुपये, जारी करने के लिए मंजूरी दी है।
बीते मानसून में अतिवृष्टि के कारण गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी ने स्टेडियम की दिशा में भूकटाव शुरू कर दिया था, जिससे रिटेनिंग वॉल बह गई थी और बाउंड्री वॉल को भी खतरा उत्पन्न हो गया था। लगातार हो रहे इस भूकटाव से क्रिकेट स्टेडियम पर गंभीर संकट मंडराने लगा था।
इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग ने बाढ़ सुरक्षा के लिए 3682.97 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे शासन से स्वीकृति मिली थी। अब मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जल्द ही सिंचाई विभाग को आवश्यक बजट मिलेगा, और स्टेडियम की सुरक्षा कार्य योजना पर काम शुरू होगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_ दो युवकों की मौत
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_एक की मौत,दो की हालत नाजुक..Video
अंकिता केस में फिर गरमाया VIP ऐंगल! उर्मिला सनावर का दावा_सरकार गिराना चाहते हैं ये लोग
हल्द्वानी व्यापार मंडल में पहली बार बनी महिला टीम_ रेनू टंडन को कमान,प्रेमा बिष्ट बनीं महामंत्री
देहरादून में महिला जज से बदसलूकी और किडनैपिंग की कोशिश..fir