Ad

उत्तराखंड में आईएफएस अफसरों के प्रमोशन,जारी हुए आदेश..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के सीनियर अधिकारियों को पदोन्नति के आदेश जारी हो गए हैं। ये आदेश शासन के प्रमुख सचिव आर के सुधांशु के कार्यालय से जारी किए गए हैं। अधिकारियों का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, क्योंकि प्रमोशन से जुड़ी DPC बैठक काफी पहले हो चुकी थी। अब इन अधिकारियों को नए पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTSAd

पदोन्नति पाने वाले प्रमुख अधिकारी:

एपीसीएफ कपिल लाल – अब पीसीसीएफ रैंक पर पदोन्नति।


नीना ग्रेवाल – पदोन्नति के बाद पीसीसीएफ बनीं।


एसपी सुबुद्धि – भी पीसीसीएफ के पद पर प्रमोट हुए।


इन तीनों अधिकारियों को प्रोफार्मा पदोन्नति प्राप्त हुई, क्योंकि वे प्रतिनियुक्ति पर हैं। साथ ही, चंद्रशेखर जोशी और कल्याणी को भी पदोन्नति दी गई है, जिससे उनके वेतनमान में बढ़ोतरी होगी।

मीनाक्षी जोशी, जो अब तक सीसीएफ एचआरडी की जिम्मेदारी देख रही थीं, उन्हें 1 जनवरी 2025 से एपीसीसीएफ के पद पर पदोन्नति मिली है।

अब राज्य में पीसीसीएफ स्तर के अधिकारियों की संख्या 8 हो गई है, हालांकि, तीन अधिकारी वन मुख्यालय से बाहर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस साल चार पीसीसीएफ अधिकारी रिटायर भी हो रहे हैं, जिसके बाद विभाग में समीकरण बदलने के पूरे आसार हैं।

इन प्रमोशन और रिटायरमेंट के बाद, विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव होने जा रहे हैं। प्रमुख वन संरक्षक के अलावा, वन विकास निगम में प्रबंध निदेशक जैसे पदों पर भी बदलाव तय है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page