Ad

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरा : ये रहेगा शेड्यूल..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दिवसीय दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम मोदी 6 मार्च को सुबह 8:00 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से हर्षिल के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे मुखवा में गंगा आरती में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका यह कार्यक्रम पहले 27 फरवरी को प्रस्तावित था, लेकिन खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया था।

ADVERTISEMENTSAd

दौरे का शेड्यूल:

सुबह 8:00 बजे: जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचेंगे।

मुखवा में गंगा आरती में शामिल होंगे।

जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाम को दिल्ली वापस लौटेंगे।

सेना की मोटर बाइक रैली:
प्रधानमंत्री के दौरे के मौके पर भारतीय सेना की ओर से हर्षिल से जादुंग तक मोटर बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा, आईटीबीपी मुलिंग ला बेस तक ट्रैकिंग अभियान चलाएगी। यह रैली भारत-चीन सीमा के नेलांग, जादुंग, सोनम और अनछुए पर्यटन स्थलों में साहसिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की जा रही है।

मुखवा का ऐतिहासिक महत्व:
मुखवा गांव, जो उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 75 किमी दूर स्थित है, को मां गंगा का शीतकालीन प्रवास स्थल माना जाता है। यहां गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों सहित करीब 450 परिवार रहते हैं। शीतकाल के दौरान गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने पर मां गंगा की मूर्ति को 6 महीने के लिए मुखवा में स्थापित किया जाता है। कपाट खुलने पर गांव के लोग भव्य विदाई कार्यक्रम के साथ मूर्ति को गंगोत्री ले जाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page