PM मोदी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां जोरों पर,सीएम धामी ने की हर्षिल-मुखबा की समीक्षा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे को लेकर पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद हर्षिल और मुखबा में तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समय से कार्य पूरा करने के साथ-साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पीएम मोदी 27 फरवरी को मुखबा में मां गंगा के दर्शन करने पहुंचेंगे और यहां शीतकालीन पर्यटन, भारत-चीन सीमा क्षेत्र के विकास और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के लिए बड़ी सौगात दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने मुखबा में मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी गए हैं, वहां विकास और पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिली हैं। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी केदारनाथ और माणा गए, वहां विकास हुआ। उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके आगमन से हर्षिल और मुखबा को देश-विदेश में एक नई पहचान मिलेगी और शीतकालीन पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।”

धामी ने यह भी बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हाल ही में आयोजित इन्वेस्टर समिट में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए हैं, जिससे उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के रूप में भी पहचान मिल रही है।

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी मुखबा पहुंची थीं और उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की थी। मुखबा में स्थानीय उत्पादों और परंपराओं से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही, जाड़ समुदाय के लोगों से पीएम के स्वागत को लेकर चर्चा की गई है।

हर्षिल, मुखबा और बगोरी में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर चल रही तैयारियों में सड़कों, पैदल मार्गों, व्यू प्वाइंट और हेलिपैड के निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। इन क्षेत्रों को पर्यटन के लिए और अधिक आकर्षक बनाने के लिए इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम भी जोरों पर है।


Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page