नैनीताल के क्षतिग्रस्त माल रोड के ट्रीटमेंट की तैयारी_338 लाख रुपए खर्च होंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल की धंसी हुई मॉल रोड के 80मीटर भाग का 338लाख रुपये की लागत से होगा स्थायी समाधान। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कार्यदाई संस्था स्टार कॉन के ठेकेदार के साथ वर्ष 2018 में श्रतिग्रस्त हुई मॉलरोड का किया निरीक्षण।


नैनीताल की लोवर मॉलरोड का एक भूभाग 18 अगस्त 2018 की शाम नैनीझील में समा गई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने इसको सुचारू रखने के लिए इसमें सैंड बैग से ट्रीटमेंट किया। आज, निरीक्षण को पहुंचे लो.नि.वी.के ए.ई.गोविंद जनौटी ने बताया कि मॉलरोड के श्रतिग्रस्त 80 मीटर पैच का पक्का निर्माण कार्य 338 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।


आपको बता दे कि नैनीताल की शान कही जाने वाली लोवर माल रोड वर्ष 2018 में अचानक श्रतिग्रस्त होकर झील में समा गई थी। इस वाहनों के लिए सुचारू करने के लिए लगभग एक हजार सैंड बैग लगाए गए थे। तभी से इसपर निरंतर वाहनों की आवाजाही हो रही थी।

आज विभाग के ए.ई.गोविंद जनौटी ने कार्यदाई संस्था स्टार कॉन के ठेकेदार के साथ लोवर मॉलरोड का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मॉलरोड के स्थाई समाधान के लिए एस.डी.ए.(सेल्फ ड्रिलिंग एंकर)बाहर और अंदर की तरफ लगाए जाएंगे, उसके बाद पाइस के साथ कंक्रीट होने के बाद स्लैब से सड़क तैयार की जाएगी।

बताया कि कार्य शुरू होने के दौरान लोवर मॉलरोड को पूर्ण रूप से ट्रैफिक के लिए बन्द किया जाएगा और अपर मॉलरोड से दोनों ही तरफ का ट्रैफिक चलाया जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page