Ad

उत्तराखंड में प्री-मानसून एक्टिव : आज इन जिलों में तेज बौछारों का अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। खासतौर पर पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में आज तेज बारिश की संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के अन्य पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग सहित कई इलाकों में भी आज बारिश के आसार हैं।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज मौसम बदला रहेगा। पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले 5 जून तक मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं।

पिछले दो-तीन दिनों से देहरादून में मौसम का मिजाज अचानक बदल रहा है। कभी तड़के से ही बारिश शुरू हो रही है तो कभी चटक धूप खिलने के बाद शाम के समय अचानक बादल घिर रहे हैं और तेज बौछारें पड़ रही है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार बदले मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन के कारण इस तरह का बदलाव दिखाई दे रहा है।

देहरादून के कुछ इलाकों में आज भी हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि तेज हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार उत्तराखंड में मानसून 5 से 6 दिन पहले आ जाएगा। वहीं बारिश भी 6 फीसदी अधिक होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून की अच्छी बारिश हो सकती है। पहाड़ी जिलों में तेज दौर की बारिश होगी। हालांकि 5 जून के बाद बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं 10 जून के बाद प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा। पोस्ट मानसून आने के बाद बारिश भी जोर पकड़ेगी।


इस बार बारिश का औसत 108 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तेज बारिश होगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page