

हल्द्वानी में मंगलवार की देर रात रोडवेज बस अड्डे पर कार और बाइक सवार युवकों में जमकर मारपीट हुई। जब महिलाएं बीच-बचाव को पहुंची तो बाइक सवार युवकों ने उनसे भी अभद्रता कर दी। मामले में पुलिस ने बाइक सवार युवकों का पुलिस एक्ट में चालान कर वाहन सीज कर दिए। वहीं घटना की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि मंगलवार देर रात 12 बजे एक बाइक से रोडवेज पहुंचे दो छात्र दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे। इस बीच एक कार वहां पहुंची, जिसमें दो युवक और एक महिला सवार थी। बाइक के पीछे कार खड़ी कर वह भी चाय पीने लगे। इसी बीच कार के पीछे से रोडवेज बस पहुंची। कार चालक ने आगे खड़ी बाइक को हटाने के लिए युवकों से कहा तो युवकों ने नहीं हटाई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
इसी बीचबाइक सवार युवकों ने कार सवार महिला से भी अभद्रता कर डाली। इस बीच मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने झगड़े की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में बाइक को सीज कर दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान काटा गया है। फिलहाल दोनों में से किसी ने भी शिकायत नहीं दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..