उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा,तीन लोगों की दर्दनाक मौत


उत्तराखंड में जानलेवा हादसे थमने का नाम नहीं दे रहा है। आए दिन होने वाले इन हादसों में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है वहीं आज एक और भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है।
उत्तरकाशी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री हाईवे पर सोमवार सुबह एक पिकअप वाहन चामी बर्नीगाड के पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा, जिसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
ये हादसा सुबह के समय उस वक्त हुआ, जब HP-17 G-0319 नंबर की पिकअप वाहन विकासनगर से परचून का सामान लेकर पुरोला-मोरी की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही वाहन चामी बर्नीगाड के पास पहुंचा, वह अचानक नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में लुढ़कते हुए यमुना नदी में समा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर रवाना हुईं।
घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से तीन शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान नौशाद, प्रवीण जैन और अजय शाह के रूप में हुई है. तीनों मृतक जीवनगढ़ थाना क्षेत्र, विकासनगर जिला देहरादून के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा वाहन की तेज गति, तकनीकी खराबी या सड़क की खस्ता हालत के कारण हुआ. स्थानीय लोगों और यात्रियों के अनुसार, यमुनोत्री हाईवे का यह हिस्सा बेहद खतरनाक है और पहले भी यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान
नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ
विजयपुर की सड़क के लिए ग्रामीणों की गुहार, सांसद अजय भट्ट ने सचिव वन से की बात
मां को खोकर तन्हा रह गई 13 साल की बच्ची…फिर पूरा सिस्टम उसकी ढाल बन गया_haldwani(STH)