National Games : ज्योति ने उत्तराखंड को दिलाया पहला पदक, बागेश्वर की बेटी ने इतिहास रच दिया..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

38वें राष्ट्रीय खेलों में बुधवार को उत्तराखंड ने अपनी झोली में पहला पदक डाला। मार्शल आर्ट वुशु की चांगक्वान प्रतियोगिता में राज्य की ज्योति वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। बागेश्वर जिले की ज्योति वर्मा, जो अपने गृह जनपद में पुलिस में तैनात हैं, ने यह सफलता हासिल की।

इस प्रतियोगिता में मणिपुर, मध्य प्रदेश, असम, गुजरात, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, बिहार, गोवा और उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने राज्य को पहला पदक मिलने पर ज्योति को बधाई दी और कहा, “हमारे खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है, और हमें विश्वास है कि उत्तराखंड की टीमें अन्य खेलों में भी पदक जीतेंगी।”

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page