नैनीताल पुलिस ने पर्यटक पर हमला करने वालों को 24 घंटे में किया गिरफ्तार


उत्तराखण्ड में नैनीताल की मॉलरोड में पर्यटक पर चाकुओं से वार करने वालों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नैनीताल निवासी तीन आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।
रविवार रात नैनीताल के मल्लीताल स्थित मॉलरोड में ग्रेंड होटल के समीप यू.पी.से आए कुछ युवक घूम रहे थे। बेफिक्र होकर मस्तानी चल में घूम रहे पर्यटकों में से एक पर्यटक पर तीन लोकल युवकों ने हमला बोल दिया। यू.पी.के श्रावस्ती से आए 29 वर्षीय कौशलेंद्र श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया था कि वो घूम रहे थे। अचानक निचली मॉल रोड से जा रहे कुछ युवाओं को किसी ने ऊपर की रोड से गाली दे दी।
युवा गुस्से में ऊपर की सड़क पर आ गए, लेकिन तब तक गाली देने वाला फरार हो गया। युवकों ने घायल पर शक करते हुए उसपर हमला बोल दिया। युवाओं ने कौशलेंद्र पर किसी नुकीले हत्यार से वार किया, जिससे उसकी गर्दन पर गहरा घाव आ गया। अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आए कौशलेंद्र का इलाज बीड़ी पाण्डे अस्पताल में हुआ।
पुलिस के लिए चुनौती बनी इस घटना में एक टीम बनाकर सी.सी.टी.वी.व अन्य परिस्थितियां को खंगाला गया। आज शाम पुलिस तीनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ल् आई। कोतवाल हरीश चंद पंत ने घटना से अवगत कराते हुए कहा कि रोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
पुलिस ने मल्लीताल के चारटन लॉज निवासी सौरभ और दिनेश आर्या और ऋतुराज कंपाउंड निवासी सूरज कुमार आर्या को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी RTO में फायरिंग का मामला, वरिष्ठ अधिकारी निलंबित..
नैनीताल_DM ने विभागों को किया अलर्ट, गौला पुल पर SSP ने लिया हालात का जायज़ा..
उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..
Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर