नैनीताल : बाइकों की टक्कर के बाद लगी आग, दो की मौत, दो गंभीर घायल..Video


नैनीताल जनपद के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। चकलुवा-हल्द्वानी मार्ग पर शनिवार को बाइकों की आपस में भीषण टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। झुलसे हुए दोनों व्यक्तियों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और आमने-सामने की टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
सीओ पांडे ने यह भी बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस द्वारा पहचान की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में इतनी भीषण टक्कर हुई और आग लगने का कारण क्या था। हादसे की खबर से इलाके में शोक की लहर है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




एसआईआर शुरू_राज्यपाल को सौंपा गया पहला गणना फॉर्म, हर घर पहुंचेगा लोकतंत्र का दस्तावेज
Haldwani – टूटी सड़कों और धूल-मिट्टी से चौपट हो रहा कारोबार, जनता परेशान..
पलायन रोकने को गांव में जुटे प्रवासी-अप्रवासी, युवाओं से की रिवर्स माइग्रेशन की अपील
कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट