लालकुआं के नरेंद्र की हत्या_जंगल में मिला शव, संदिग्ध हिरासत में..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : रुद्रपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 28 नवंबर से लापता नरेंद्र खाती का शव पंतनगर थाना पुलिस ने नगला बाईपास के जंगल से बरामद किया। नरेंद्र, जो सिडकुल स्थित एक कंपनी में सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनात था। पुलिस ने शव के शरीर पर चाकू के निशान और गला दबाकर हत्या किए जाने के संकेत पाए हैं।

बीते 28 नवंबर से लापता टाटा मोटर्स के कर्मी नरेंद्र सिंह खाती तिवारी नगर बिदुखत्ता, जिला नैनीताल का निवासी था और 28 नवंबर को ड्यूटी के बाद घर लौटे बिना गायब हो गया था। पुलिस ने मृतक की स्कूटी भी बरामद कर ली है। संदिग्ध के रूप में ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

परिजनों ने 28 नवंबर को नरेंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट पंतनगर थाना में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि युवक ड्यूटी के बाद पंतनगर में एक एटीएम के पास सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया, लेकिन नगला बाईपास के पास उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस पर पुलिस ने जंगल और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी ली और संदिग्धों से पूछताछ की।

पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया, और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने शव की जानकारी दी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। अब पुलिस जल्द मामले के खुलासे की उम्मीद कर रही है।

इस घटना के बाद मृतक के परिवार में गम का माहौल है

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page