दून मर्सिडीज हादसा : चार मौत का जिम्मेदार वंश कत्याल गिरफ्तार..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून, उत्तराखंड की राजधानी, बीते रोज़ एक भीषण सड़क हादसे का गवाह बना। शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक राजपुर रोड पर बुधवार की शाम एक दर्दनाक घटना घटी। साईं मंदिर के पास एक बेकाबू मर्सिडीज कार ने चार पैदल यात्रियों को कुचल दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन देहरादून पुलिस की मुस्तैदी से उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान वंश कत्याल, निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि बुधवार की शाम वंश अपने भांजे के साथ सहस्त्रधारा रोड स्थित कारीगरी रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। वहां से लौटते वक्त उसका भांजा कार में घूमने की ज़िद करने लगा। भांजे की खुशी के लिए वंश ने मर्सिडीज निकाली और शहर की सड़कों पर फर्राटा भरने लगा। लेकिन किसे पता था कि ये मस्ती चंद पलों में दहशत में बदल जाएगी। जैसे ही वंश राजपुर रोड पर पहुँचा, अचानक सामने एक स्कूटी आ गई। उसे बचाने के चक्कर में उसने कार पर से नियंत्रण खो दिया, और देखते ही देखते पैदल चल रहे चार लोगों को कुचल दिया।

हादसे के बाद भागा दिल्ली…

हादसे के बाद वंश ने मौके से फरार होने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। वह सीधा सहस्त्रधारा रोड पहुँचा, अपने परिचित से स्कूटी मांगी और भांजे को घर छोड़ने के बाद दिल्ली भाग गया।

पुलिस की मुस्तैदी

जैसे ही हादसे की खबर पुलिस तक पहुँची, टीम हरकत में आ गई। घटनास्थल पर डीआईजी गढ़वाल, राजीव स्वरूप, देहरादून एसएसपी अजय सिंह समेत आलाधिकारियों ने पहुँचकर घटना की जानकारी जुटाई, और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपी की तलाश शुरू हुई। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने वंश कत्याल को दिल्ली से दबोच लिया है।

बताते चलें राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बुधवार रात को सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को रौंदा डाला था। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गाड़ी को रोकने के बजाय वहां कुछ दूरी पर खड़े स्कूटर को टक्कर मारकर भाग गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर चालक को हिरासत में लिया है।

युवक दिल्ली निवासी है और अपनी रिश्तेदारी में देहरादून में रह रहा था। युवक के जीजा यहां रहते थे। उन्हीं की कार लेकर निकले थे। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 22 वर्षीय चालक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के बाबा बाजार के रहने वाले मंशाराम (30) और रंजीत (35), बाराबंकी के जगजीतपुर के रहने वाले बलकरण (40) और फैजाबाद निवासी दुर्गेश के रूप में हुई है। सभी मृतक शिवम नाम के एक ठेकेदार के साथ काम कर रहे थे और काठबंगला नदी क्षेत्र में रह रहे थे।स्कूटी सवार दोनों व्यक्तियों धनीराम और मोहम्मद शाकिब के पैर में चोट लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page