पुलिस का बड़ा एक्शन :’ऑपरेशन रोमियो’ और सत्यापन अभियान,206 पकड़े गए


हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में शुक्रवार को दो बड़े अभियानों ‘ऑपरेशन रोमियो’ और सत्यापन अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया गया। इस सघन कार्यवाही के तहत पुलिस ने दिनभर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया और शाम को विशेष अभियान के रूप में ऑपरेशन रोमियो को अंजाम दिया।
सार्वजनिक स्थलों पर अराजकतत्वों की धरपकड़ – 206 हिरासत में
ऑपरेशन रोमियो के तहत नैनीताल जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जैसे HN इंटर कॉलेज, सतपाल पेट्रोल पंप, भोटिया पड़ाव, पुरानी आईटीआई, बरेली रोड, ट्रांसपोर्ट नगर (रामनगर), गर्जिया, भवानीगंज, हनुमानगढ़ी, गूलर घाटी आदि में पुलिस टीमों ने सघन निगरानी की।
परिणामस्वरूप, 206 लोगों को शराब सेवन, हुड़दंग और महिलाओं के साथ अभद्रता जैसी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिनियम के तहत इनपर कार्रवाई करते हुए 52,250 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
यातायात नियमों का उल्लंघन – 328 वाहन चालकों पर कार्रवाई
अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी पुलिस ने सख्ती दिखाई।
328 लापरवाह वाहन चालकों पर चालान कर 88,500 रुपये जुर्माना वसूला गया, वहीं 11 वाहनों को सीज भी किया गया।
सत्यापन अभियान – किरायेदारों व घरेलू सहायकों की जांच तेज
एसएसपी के निर्देश पर जनपद में किरायेदारों, मजदूरों और घरेलू नौकरों का सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु चलाए गए विशेष सत्यापन अभियान में 278 लोगों का सत्यापन किया गया।
● सत्यापन नहीं कराने पर 61 लोगों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
● 07 मकान मालिकों के विरुद्ध कोर्ट चालान जारी किए गए, जिन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, क्योंकि उन्होंने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सख्त चेतावनी और जनता से अपील
एसएसपी प्रहलाद मीणा ने साफ शब्दों में कहा,
“नैनीताल को एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण जिला बनाना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, खासकर सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को असहज करने वाले कृत्य, बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस तरह के अपराधों पर हमारी जीरो टॉलरेंस नीति है।”
उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों और मजदूरों का समय रहते सत्यापन जरूर कराएं, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
युवाओं से भी उन्होंने अनुशासन में रहने और सामाजिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान
नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ