हल्द्वानी में कल देख कर निकलें ये रूट प्लान,इन रास्तों पर नो एंट्री..



हल्द्वानी में 23 मार्च को एम०बी० इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के लिए रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था
हल्द्वानी में कल रविवार यानी 23 मार्च को एम०बी० इंटर कॉलेज मैदान में वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन व ब्रहद रोजगार मेला, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को किट वितरण, चिकित्सा कैम्प सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में शामिल होने वाली बसों और वाहनों के लिए विशेष रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था की गई है। साथ ही, कुछ रास्तों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
बसों के लिए रूट प्लान
बरेली रोड से आने वाली बसें:
तीनपानी से सीधे सिंधी चौराहा, रोडवेज चौराहा, तिकोनिया चौराहा, डिग्री कॉलेज तिराहा, कुल्यालपुरा होते हुए एम०बी० इंटर कॉलेज गेट पर कार्यकर्ताओं को उतारेंगी।
पार्किंग: सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से महारानी होटल तिराहा होते हुए आवास विकास से ठंडी सड़क / बीरसिवा स्कूल से शीशमहल तक रोड के दोनों ओर।
रामपुर रोड से आने वाली बसें:
एफ०टी०आई० तिराहा से डायवर्ट कर गांधी इंटर कॉलेज तिराहा, सिंधी चौराहा, तिकोनिया, डिग्री कॉलेज तिराहा, कुल्यालपुरा होते हुए एम०बी० इंटर कॉलेज गेट पर कार्यकर्ताओं को उतारेंगी।
पार्किंग: सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से महारानी होटल तिराहा होते हुए आवास विकास से ठंडी सड़क / बीरसिवा स्कूल से शीशमहल तक रोड के दोनों ओर।
कालाढूंगी / रामनगर से आने वाली बसें:
लालडॉट तिराहा से मुखानी चौराहा, नहर कवरिंग रोड होते हुए महेन्द्र सिंह अधिकारी जी के प्लाटिंग एरिया में पार्क करेंगी।
वैकल्पिक रूट: कालाढुंगी तिराहा से रोडवेज चौराहा, तिकोनिया, डिग्री कॉलेज तिराहा, कुल्यालपुरा होते हुए एम०बी० इंटर कॉलेज गेट पर कार्यकर्ताओं को उतारेंगी।
चोरगलिया रोड / पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली बसें:
चोरगलिया रोड से नारीमन तिराहा, हाईडिल तिराहा, आवास विकास तिराहा, डिग्री कॉलेज तिराहा, कुल्यालपुरा होते हुए एम०बी० इंटर कॉलेज गेट पर कार्यकर्ताओं को उतारेंगी।
पार्किंग: सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से महारानी होटल तिराहा होते हुए आवास विकास से ठंडी सड़क / बीरसिवा स्कूल से शीशमहल तक रोड के दोनों ओर।
पार्किंग व्यवस्था
वीवीआईपी/पुलिस/प्रशासन/पत्रकार बंधुओं हेतु पार्किंग:
एम०बी० इंटर कॉलेज मुख्य मैदान।
बसों हेतु पार्किंग:
ठंडी सड़क (50 बस)।
बीरसिवा स्कूल से शीशमहल तक रोड के दोनों ओर (50 बस)।
महेन्द्र सिंह अधिकारी प्लाटिंग एरिया, महिला डिग्री कॉलेज के पीछे (75 बस)।
जनता हेतु हल्के वाहनों की पार्किंग:
परख इमेजिंग सेंटर/ठंडी सड़क (200 कार)।
बीरसिवा स्कूल (30 कार, 100 बाइक)।
क्वींस पब्लिक स्कूल (50 कार)।
महिला डिग्री कॉलेज (500 बाइक)।
जीरो जोन / बैरियर ड्यूटी
जगदम्बा नगर पानी की टंकी से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित।
कलावती चौराहा नवाबी रोड से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित।
तिकोनिया चौराहा से कैनाल रोड होते हुए कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित।
डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित।
सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


आस्था की सुगंध और भक्ति की मिठास से महका_ 79वां निरंकारी सन्त समागम का पहला दिन
“प्लीज, बच्चों को गाड़ी मत दीजिए..” हादसों से आहत SSP नैनीताल की भावुक अपील
कांग्रेस डिप्रेशन में है, उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू का बड़ा बयान
किचन में गंदगी- एक्सपायरी और मिलावट , रॉक ओन कैफे समेत इन 10 प्रतिष्ठानों पर भारी जुर्माना
पूजा बग्गा चुनी गईं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’