Ad

हल्द्वानी में बाबा रामपाल के आश्रम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,भवन सील

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जनपद के हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित डहरिया में बाबा रामपाल के अनुयायियों द्वारा संचालित एक आवासीय भवन में चल रहे आश्रम को प्राधिकरण ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई सोमवार को स्थानीय प्रशासन और प्राधिकरण की संयुक्त टीम द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती रही, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह भवन एक आवासीय उद्देश्य के लिए स्वीकृत किया गया था, लेकिन इसमें धार्मिक गतिविधियाँ चलाई जा रही थीं। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि इस भवन का पहले भी चालान किया गया था और संचालकों को आगाह किया गया था। कि आवासीय भू-उपयोग का उल्लंघन कर धार्मिक या सार्वजनिक गतिविधियाँ करना नियमों के खिलाफ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page