महंगाई का झटका,आंचल दूध के दामों में इजाफा,देखें नई रेट लिस्ट


लालकुआं, नैनीताल: महंगाई की मार झेल रही आम जनता को एक और झटका लगा है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं द्वारा संचालित आंचल डेयरी ने 4 मई से अपने दूध व दुग्ध उत्पादों की कीमतों में वृद्धि कर दी है। आंचल ब्रांड के दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जो उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर डालेगी।
संघ के अनुसार, अब तक ₹66 प्रति लीटर में बिकने वाला स्टैंडर्ड दूध 4 मई से ₹68 प्रति लीटर मिलेगा, वहीं आधा लीटर पैक की कीमत ₹29 से बढ़ाकर ₹30 कर दी गई है। गाय के दूध के दामों में भी ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
मात्र दूध ही नहीं, घी, खोया और मक्खन जैसे दुग्ध उत्पादों की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। आंचल घी अब ₹20 प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं खोया में ₹10 और मक्खन में ₹20 की बढ़ोतरी की गई है। यह वृद्धि उन ग्राहकों के लिए और अधिक चिंता का कारण बन सकती है जो नियमित रूप से इन उत्पादों का उपयोग करते हैं।

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि बाजार में मदर डेयरी और अमूल जैसी बड़ी कंपनियों द्वारा की गई कीमतों में वृद्धि के बाद आंचल दूध के दामों में संशोधन किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय उत्पादन लागत में वृद्धि और बाजार की प्रतिस्पर्धा को देखते हुए लिया गया है।
नई तकनीक से युक्त प्लांट की स्थापना
दाम बढ़ाने के पीछे एक और बड़ा कारण है लालकुआं स्थित आंचल डेयरी में अत्याधुनिक प्लांट की स्थापना। अध्यक्ष बोरा ने जानकारी दी कि यहां पर नई तकनीक से युक्त दूध प्रसंस्करण प्लांट लगाया जा रहा है जिसकी दैनिक क्षमता 1.5 लाख लीटर दूध पैकेजिंग की होगी। यह प्लांट न केवल दूध की गुणवत्ता को बेहतर बनाएगा, बल्कि उत्पादन की क्षमता को भी कई गुना बढ़ाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


काठगोदाम के लमजाला में हादसा_गहरी खाई में गिरी थार. Video
देहरादून सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद मुकदमा..
उत्तराखंड_ सरकारी बोर्ड लगी बोलेरो का तांडव, कई गाड़ियों को रौंदा,आरोपी फरार
सिख फेडरेशन ने कहा_ सार्वजनिक माफी मांगें सुबोध उनियाल..
नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत 5 लोग जिला बदर, अब तक 103 पर कार्रवाई