Ad

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : नैनीताल के फ्लैट्स ग्राउंड और हाईकोर्ट में योग उत्सव,सांसद और कमिश्नर ने दिया संदेश…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में सांसद अजय भट्ट और आयुक्त दीपक रावत ने छात्र छात्राओं समेत अन्य लोगों के साथ योग किया। सांसद ने मौजूद लोगों को योग का इतिहास और नफा नुकसान बताए।

ADVERTISEMENTSAd


11वें विश्व योग दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट और मुख्यमंत्री सचिव व आयुक्त दीपक रावत ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

कुमाऊं विश्वविद्यालय की योग शिक्षिका डॉ.दीपा ने सूर्य आसन, वृक्षासन, भद्र आसन, उष्ठ आसान, वृक्ष आसन, वज्र आसन, अर्ध उष्ठ आसन, मकर आसन, भुजंग आसन, सलवासन, कपाल भारती, रामरी प्राणायाम, उत्थान मंडूप आसन, भ्रामणि प्राणायाम, ताड़ आसन, दण्डासन, शलभासन, सेतु बंदसन, अर्ध चक्र आसन, पवन मुक्तासन, शवासन, कपाल भारती, नदी शोधन, शीतली भ्रमडी आसन, ध्यान आसन समेत कई आसन कराए।

आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, मिडिल स्कूल, संवाल, जी.पी.एस., एसडेल, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, रामा मोंटेसरी स्कूल, सी.आर.एस.टी.आदि के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या, आयुक्त दीपक रावत, सी.डी.ओ.अनामिका दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या, भाजपा मंडलाध्यक्ष नितिन कार्की, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह, मंनोज जोशी, मोहित साह, निखिल बिष्ट,
सभासद पूरन बिष्ट, मंनोज कुमार, दयाकिशन पोखरिया, एस.डी.एम.नवाज़िश खलिख, सूचनाधिकारी प्रियंका जोशी, अनुज, तरुण आदि मौजूद रहे।

विशिष्ठ अतिथि सरिता आर्या ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम लगाएं। शरीर को चुस्त दुरुष रखें। शहर में हर जगह योग दिवस मनाया जा रहा है। सांसद ने 5 लाख की निधि देकर बास्केटबॉल कोर्ट बनाया उसके लिए धन्यवाद। आयुक्त और जिलाधिकारी को फ्लैट्स मैदान समेत आसपास का क्षेत्र चमकाने के लिए धन्यवाद किया।

मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने कहा कि योग का मतलब है खुशी, योग हमें जीना सिखाता है। ये चक्र है जिसमें आप रोते रहेंगे और दूसरा है जिसमें हर बातों का खुशी खुशी नियम बनाकर क्रियान्वयन है। अगर आपने योग को ठीक से कर लिया तो शारीरिक तत्व लंबे समय तक रहेगा। मैंने योग करके अपना भार 95 से 73 किलो वजन कर लिया है। योग में वाणी संयम जरूरी है। योग में हंसने का भाग भी है, उसे भी खूब करना चाहिए।


ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सभागार में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। आयुष विभाग से आए योगाचार्यों ने वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवाड़ी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय के साथ महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर, बार एसोसिएशन अध्यक्ष डी.एस.मेहता
रजिस्ट्रार जरनल योगेश गुप्ता, रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल धर्मेंद्र सिंह, रजिस्ट्रार विजिलेंस सुबीर कुमार, रजिस्ट्रार इंफ्रा सुजीत कुमार, रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल विवेक श्रीवास्तव, मैम्बर सेकेट्री प्रदीप मणि आदि बड़ी संख्या में न्यायालय से जुड़े लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page