Nainital – जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए सोलर लाइट्स की अहम पहल

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

भीमताल और नौकुचियाताल में जंगली जानवरों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने उरेड़ा विभाग को सोलर लाइट लगाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उन क्षेत्रों का विस्तृत सर्वे किया जाए, जहां जंगली जानवरों से दुर्घटनाओं का खतरा हो या जहां पूर्व में इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हों।

जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक उरेडा को निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम में बाघ और गुलदार के हमलों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय लोगों का सहयोग लेकर संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की जाए।

परियोजना प्रबंधक एसआर गौतम ने बताया कि विभाग के पास सीमित संख्या में सोलर लाइट उपलब्ध हैं, लेकिन जरूरत के अनुसार इनकी आपूर्ति जल्द की जाएगी। जिलाधिकारी ने नगर पालिका भीमताल के अधिशासी अधिकारी को भी निर्देश दिए कि वे दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों की पहचान करें और वहां सोलर लाइट लगाने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग लें।

इसके अलावा, जिलाधिकारी ने जमरानी बांध परियोजना के प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करने का निर्देश दिया और कहा कि इस क्षेत्र में सोलर लाइट्स की जरूरत का आकलन किया जाए। रानीबाग घाट में रात्रि के अंधेरे को ध्यान में रखते हुए, वहां भी जल्द सोलर लाइट लगाने का निर्देश दिया गया।

इस बैठक में परियोजना प्रबंधक उरेडा एसआर गौतम और नगर पालिका भीमताल के अधिशासी अधिकारी उदयवीर सिंह भी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page