Ad

IMA POP 2025: भारतीय सेना को मिले 419 जांबाज सैन्य अफसर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

भारतीय सैन्य अकादमी में ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड के बाद देश को 419 सैन्य अफसर मिले. तमाम जेंटलमैन कैडेट्स विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत से खुद को तराशकर इसके हकदार बने हैं।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड के लिए आज का दिन बेहद खास है, आज पासिंग आउट परेड के साथ ही भारतीय सेना को जांबाज सैन्य अधिकारी मिल गये। भारतीय सैन्य अकादमी में पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद 419 जेंटलमैन कैडेट सेना का हिस्सा बने. आईएमए में पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद देश-विदेश के 451 कैडेट्स पासिंग आउट हुए. जेंटलमैन कैडेट्स के परिजनों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है. जो इस खास पल के गवाह बने हैं. देश सेवा के लिए बेटे को समर्पित करने वाले माता-पिता के लिए ये गौरव का क्षण है।

तन, मन और जीवन देश को समर्पित करने की शपथ के साथ भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से शनिवार को 419 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बने। इसके साथ ही नौ मित्र देशों के 32 कैडेट भी पासआउट हुए।

भव्य पासिंग आउट परेड में श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो ने बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर शिरकत कर परेड की सलामी ली।
शनिवार सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ।

इसके बाद कंपनी सार्जेंट मेजरों ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह संभाली। 6 बजकर 42 मिनट पर एडवांस कॉल के साथ कैडेट्स कदमताल करते हुए परेड मैदान में पहुंचे।

श्रीलंका के सेना प्रमुख ने परेड का निरीक्षण कर कैडेट्स का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया।
ये कैडेट्स रहे अव्वल
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर व सिल्वर मेडल – अनिल नेहरा
गोल्ड मेडल – रोनित रंजन
ब्रॉन्ज मेडल – अनुराग वर्मा
टीईएस सिल्वर – कपिल
टीजी सिल्वर – आकाश भदौरिया
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर – केरन कंपनी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page