उत्तराखंड : आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन, कई यात्री फंसे_Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर मंगलवार को भारी भूस्खलन होने की खबर सामने आ रही है। भूस्खलन के कारण आदि कैलाश यात्रा मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है।

जिससे दोनों ओर बड़ी संख्या में यात्री फंस  गए हैं. जानकारी लगते ही मौके पर मलबा हटाने के लिए राहत और बचाव की टीम पहुंच गई और मलबे को हटाया जा रहा है।

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और सड़क बहाल करने के कार्य में जुट गई है. राहत कार्य तेजी से जारी है ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page