Ad

हरिद्वार : चार साल की मासूम बच्ची की हत्या, दरिंदगी की भी आशंका

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार जिले के रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां झुग्गी में रहने वाले एक व्यक्ति की चार वर्षीय मासूम बच्ची, जो बीते 13 मई से लापता थी, शुक्रवार सुबह मृत अवस्था में बरामद हुई। बच्ची का शव मनसा देवी मंदिर टनल के पास एक कोने में पड़ा मिला, जिसे खुद उसके पिता ने तलाश के दौरान खोज निकाला। इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी।

ADVERTISEMENTSAd

बच्ची के पिता ने गुरुवार को चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी चार साल की बेटी बीते सोमवार (13 मई) से लापता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। शुक्रवार सुबह जब बच्ची के पिता खुद उसकी तलाश करते हुए मनसा देवी मंदिर सुरंग क्षेत्र पहुंचे, तो वहां एक कोने में उन्हें अपनी बेटी का शव पड़ा मिला। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया बच्ची की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा, पुलिस बच्ची के साथ किसी प्रकार की दरिंदगी या यौन उत्पीड़न की संभावना से भी इंकार नहीं कर रही है। हालांकि, इस आशंका की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

मासूम का शव मिलने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और इस जघन्य अपराध का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।

पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर ली है, जिसकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। साथ ही, हत्या और अन्य संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी डोभाल ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page