Ad

हरेंद्र सिंह नेगी को मिली निरीक्षक पद पर पदोन्नति, कंधे पर सजे सितारे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए गठित विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर प्रदेशभर के 27 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति दी गई। इसी कड़ी में, नैनीताल जनपद की कोतवाली लालकुआं में तैनात उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी को भी निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति मिली।

ADVERTISEMENTSAd

इस मौके पर, नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने हरेंद्र सिंह नेगी को उनकी पदोन्नति पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पदोन्नति पर कंधे पर सजे सितारे

हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र ने हरेंद्र सिंह नेगी को निरीक्षक पद के सितारे कंधे पर लगाकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और विभाग में उत्कृष्ट योगदान का प्रतीक है। इस खुशी के अवसर पर नैनीताल पुलिस परिवार ने नेगी को बधाई दी और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page