हरक सिंह का विस्फोटक बयान_रात 2-2 बजे मेरे दरवाजे पर ख़ड़े रहते थे धामी_सामान रफा दफा..Video

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में इस वक्त हॉट सीट बनी केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारी जोरों चल रही है। लेकिन इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत के बयान ने खलबली मचा दी है उन्होंने दावा किया है की केदारनाथ उपचुनाव में सरकार ने पूरा जोर लगा रखा है लेकिन लोगों का रुझान कांग्रेस की तरफ है और कांग्रेस केदारनाथ उपचुनाव में एक तरफ़ा जीत हासिल करेगी।

दिग्गज नेता हरक सिंह रावत ने प्रवर्तन निदेशालय की टीम द्वारा छापामारी को लेकर भी बड़ा बयान दे दिया जिसने उत्तराखंड की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने कहा है प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम जब छापामारी के लिए उनके ठिकानों पर पहुंचती है तो उससे पहले ही वह सामान रफा दफा कर देते हैं।

यहां आपको बताते चलें कॉर्बेट नेशनल पार्क के पाखरो रेंज में टाइगर सफारी निर्माण में हुए घोटाले की बड़े स्तर पर जांच चल रही है। जिसमें पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का नाम शामिल है।

वन विभाग में बड़े पैमाने पर हुए इस घोटाले की जांच के दायरे में आए पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने विस्फोटक बयान देते हुए कहा है की उत्तराखंड में सबसे पहले सीबीआई जांच हमारे खिलाफ हुई राज्य में कोई भी छापेमारी होती है तो सबसे पहले हरक सिंह रावत का नाम सामने आता है. मैं एक सिपाही का लड़का हूं और एक सिपाही के लड़के ने सीबीआई और ED जैसी बड़ी जांच एजेंसी को हिला कर रख दिया है। उन्होंने कहा जब जांच एजेंसी वाले तलाशी लेने हमारे घर पर आए उस वक्त मैंने कहा हुजूर बड़ी देर कर दी तुमने आते-आते मैं तो 6 महीने से इंतजार कर रहा था।

उन्होंने कहा सामान तो पहले ही रफा दफा कर दिया,ईडी वालों ने सवाल किया कि समान कहां रखा है तो मैंने कहा ढूंढो तुम्हारा काम है ढूंढना, उन्होंने जांच एजेंसी का माखौल उड़ाते हुए कहा ईडी वालों को ढूंढना चाहिए हम क्यों बताने जाएं।

मुख्यमंत्री धामी को लेकर कह गए बड़ी बात..

जांच एजेंसी को लेकर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस के सीनियर नेता हरक सिंह रावत ने मीडिया के सामने मुख्यमंत्री धामी को लेकर भी बड़ी बात कह दी। धाकड़ धामी के सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि वह मेरा छोटा भाई है उसके बारे में मत पूछो। वह तो रात दो-दो बजे तक हमारे दरवाजे पर खड़ा रहता था मैं सच बता रहा हूं।

हरक सिंह ने उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को लेकर कहा की हरीश भाई को छोड़ दें तो उत्तराखंड में कोई ऐसा नेता नहीं है जो हरक सिंह के दरवाजे पर खड़ा ना रहा हो। उन्होंने कहा मै 27 साल की उम्र में मंत्री बन गया था।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page