Haldwani : यू.एस.नगर पुलिस ने जीता मास्टर्स फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में मास्टर्स चैंपियनशिप में यू.एस.नगर पुलिस टीम ने संघर्षपूर्ण मैच में माँ नंदा फुटबाल टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।


राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी और आयोजक विजय सिंह बिष्ट की तरफ से हल्द्वानी वेट्रेन्स फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन किया गया। आयोजन सचिव विजय सिंह बिष्ट ने बताया की प्रतियोगिता में 40 से अधिक उम्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में एच.एन.फुटबॉल क्लब, माँ नंदा फुटबॉल क्लब, उधम सिंह नगर पुलिस और हल्द्वानी वेट्रेन्स क्लब के बीच मुकाबले हुए।

पहला मैच माँ नंदा फुटबॉल क्लब और एच.एन.फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। मैच में एक एन के नरेंद्र भंडारी ने पहले हाफ में गोल कर टीम को बदत दिलाई। माँ नंदा फुटबाल क्लब के हरीश मर्तोलिया ने गोल कर जेम को बराबरी पर ला खड़ा किया। दूसरे हाफ में माँ नंदा फुटबॉल टीम के कैलाश बिष्ट ने गोल कर बढत दिलाई।

माँ नंदा के किशोर पाल ने फ्री किक में गोल कर लीड 3-1 कर दी। माँ नंदा के खिलाड़ी ने गोल कर स्कोर को 5-1 कर दिया। दूसरा सेमी फाइनल उधम सिंह नगर पुलिस और हल्द्वानी वेट्रेन्स क्लब के बीच हुआ जिसमें पुलिस ने वेट्रेन्स को बुरी तरह से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

शाम को यू.एस.नगर पुलिस और माँ नंदा फुटबाल क्लब के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। पहले हाफ में माँ नंदा के नरेंद्र भंडारी ने फ्री किक में पहला गोल कर बढत बनाई। यू.एस.नगर पुलिस ने फील्ड गोल कर बराबरी की। पुलिस ने हैडर से गोल कर 2-1 से बदत बनाई।

इसके एकदम बाद माँ नंदा ने गोल कर स्कोर बराबर(2-2)किया। माँ नंदा के प्रकाश ने गोल कर स्कोर में बढत(3-2) बना ली। पुलिस ने कॉर्नर में हैदर का गोल कर स्कोर एक बार फिर बराबर कर दिया। मैच बराबरी पर छूटने के बाद टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया, जिसमें पुलिस ने 3-0 से माँ नंदा फुटबाल टीम को हराकर जीत दर्ज की।


मैच के रैफरी की भूमिका त्रिभुवन नितवाल, सूरज गोस्वामी और रजत चौहान ने निभाई। सैमी फाइनल के मुख्य अतिथि भारतीय सी.आर.पी.एफ.टीम कोच प्रेम थापा रहे और विशिष्ठ अतिथि वरिष्ट फुटबॉलर ए.के.गोयल रहे। पुरुष्कार वितरण भाजपा महा नगराध्यक्ष मधुकर श्रोत्रि ने किया।


इस दौरान भोपाल सिंह बिष्ट, शरद पाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, अनूप , किशोर पाल, एम.पी.पांगती, गोपी बिष्ट, आनंद देव, गोविंद सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page