Ad

हल्द्वानी : नर्स आत्महत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, हारून गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में बीते 27 अप्रैल को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कार्यरत नर्स ने अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में गहन छानबीन के बाद पुलिस मृतका के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTSAd

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए गए। नर्स आत्महत्या मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए कोतवाल हल्द्वानी राजेश कुमार की अगुवाई में टीम गठित की गई। जिसकी विवेचना वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर रोहिताश सागर द्वारा की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जाँच की और मोबाइल फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से पता लगाया कि मृतका का एक दूर का रिश्तेदार, मोहम्मद हारून (27 वर्ष)उस पर लंबे समय से दबाव बना रहा था।

जाँच पड़ताल में सामने आया कि: – मृतका की 3 साल पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन हारून पिछले 10-12 साल से उसके संपर्क में था। हारून मृतका के साथ बार-बार झगड़े और मारपीट करता रहता था और उससे ऑनलाइन रकम भी ऐंठ रखी थी।

मृतका पर शादी हो जाने के बावजूद वो उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, जिसके चलते मृतका नर्स मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी। आखिरकार मृतका की सहनशक्ति जवाब दे गई, और उसने बीती 27 अप्रैल को अपने घर पर फांसी लगा कर जान दे दी।लगातार टार्चर से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

गहन जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने 11 मई, को मोहम्मद हारून को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से जेल भेजने के आदेश जारी किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
मोहम्मद हारून (27 वर्ष) पुत्र मोहम्मद इशहाक निवासी गाँव मुनीमपुर, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page