हल्द्वानी : केवीएम स्कूल की छात्रा अंजलि की बरेली फन सिटी में मौत,परिवार में मचा कोहराम..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: बरेली के फन सिटी में एक स्कूली छात्रा की मौत ने परिवार और स्कूल प्रबंधन दोनों के लिए सवाल खड़े कर दिए हैं। केवीएम स्कूल की 17 वर्षीय छात्रा अंजलि रावत, जो कि हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र भगवानपुर नैनी व्यू कालोनी की निवासी थी, गुरुवार को करीब 250 छात्रों के साथ स्कूल द्वारा आयोजित टूर पर बरेली के फन सिटी गई थी।

बताया जा रहा है घटना उस वक्त हुई जब अंजलि ने पानी में कदम रखा और कुछ ही क्षणों में वह बेहोश हो गई। साथ गए शिक्षकों ने उसे तत्काल दो निजी अस्पतालों में ले जाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार के लिए यह खबर किसी सदमे से कम नही है। उसकी मां सरिता का हाल बेहाल हो गया। उन्हें बेटी की मौत की खबर सुनते ही गहरा सदमा लगा और वह बेहोश हो गईं। परिवार और रिश्तेदारों के बीच मातम पसरा हुआ है।

राजेंद्र सिंह रावत, अंजलि के पिता, जो भारतीय सेना में नायब सूबेदार हैं और शाहजहांपुर में पोस्टेड हैं,परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फन सिटी में छात्रा की सुरक्षा के मामले में लापरवाही बरती गई है।

अंजलि के शव को हल्द्वानी में डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने छात्रा का डेथ सर्टिफिकेट दिया। इसके बाद पुलिस ने अंजलि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक अंजलि रावत ने केवीएम पब्लिक स्कूल में नर्सरी की कक्षा से एडमिशन लिया था अब वह इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जामिनेशन की तैयारी कर रही थी। छात्रा के छोटा भाई भी केवीएम स्कूल में पढ़ रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page