हल्द्वानी : 12वीं की छात्रा अंजलि की मौत_KVM स्कूल प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

Haldwani – केवीएम स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा अंजलि रावत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं। 14 नवंबर को चिल्ड्रन्स डे के मौके पर स्कूल ने छात्रों को बरेली के फनसिटी पार्क का टूर दिया था, जिसमें अंजलि भी शामिल थी। लेकिन इस खुशी के मौके पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने अंजलि के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

अंजलि के पिता राजेंद्र रावत, जो भारतीय सेना में नायब सूबेदार हैं, ने स्कूल प्रबंधन पर गैर इरादतन हत्या का गम्भीर आरोप लगाया है। उन्होंने मुखानी पुलिस को दी गई तहरीर में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का उल्लेख किया है। उनके अनुसार, जब अंजलि को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाने के बजाय स्कूल प्रबंधन ने उसे बिना डॉक्टर की अनुमति के निजी एंबुलेंस से घर भेज दिया, तो यह साफ दिखाता है कि किसी गंभीर हादसे को छुपाने की कोशिश की गई।

पोस्टमार्टम से भी नहीं मिला स्पष्ट कारण

अंजलि का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, लेकिन मौत की असल वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

परिवार में गहरा सदमा, चाचा ने दी मुखाग्नि

अंजलि की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मां की हालत इतनी बिगड़ी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं, शुक्रवार को अंजलि का अंतिम संस्कार चित्रशिला घाट पर किया गया, जहां उनके चाचा ने उन्हें मुखाग्नि दी।

स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर उठे सवाल

स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सवाल उठ रहे हैं, खासकर बच्चों द्वारा दिए गए बयानों और स्कूल के आधिकारिक बयान में असमानता को लेकर। स्कूल ने दावा किया था कि अंजलि स्वीमिंग पूल में गिर गई थी, लेकिन परिजनों को अन्य जानकारी दी गई। ऐसे में पूरे घटनाक्रम को लेकर अब भी कई सवाल बने हुए हैं।

जीरो एफआईआर के बाद बरेली पुलिस करेगी जांच

इस मामले में हल्द्वानी के मुखानी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर दी है और बरेली के इज्जतनगर थाने को मामले की जांच सौंपेगी। बरेली पुलिस जांच करेगी कि अंजलि की मौत फनसिटी में ही हुई थी या कहीं और।

आखिर क्या हुआ था अंजली को_ क्या है सच…?

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page