पांच राज्यों के गवर्नर बदले गये,आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का जिम्मा


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के पांच राज्यों में राज्यपालों की नियुक्तियों में बड़ा फेरबदल किया है। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार करते हुए मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। यह सभी नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।
राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना के मुताबिक, मणिपुर, केरल, बिहार, मिजोरम और ओडिशा में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की गई हैं।
यहां देखें पूरी लिस्ट:
मिजोरम : जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।
ओडिशा: हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल बनाया गया।
बिहार: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
केरल: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया।
मणिपुर : अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update