Ad

नैनीताल में बच्ची के साथ दुष्कर्म आरोपी उस्मान के घर पहुंची फोरेंसिक टीम

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के सबूत जुटाने के लिए आज फोरेंसिक विशेसज्ञों की टीम आज आरोपी मो.उस्मान के घर पहुंची। उन्होंने बड़ी सतर्कता से गैराज और एक आल्टो गाड़ी के नमूने लिए।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल में बीती 30 अप्रैल को मल्लीताल कोतवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना को 12 अप्रैल का बताते हुए 12 वर्षीय हिन्दू पीड़ित किशोरी ने 73 वर्षीय मो.उस्मान को आरोपी बताया था। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया था।

मल्लीताल कोतवाली में प्रदर्शन करने के बाद आंदोलनरत आक्रोशित लोगों ने कुछ दुकानों में हल्की तोड़फोड़ की। एक मई को शहर में आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर एक भव्य जुलूस आयोजित हुआ था। तभी से यहां का माहौल गर्मा गया और पुलिस अपराध के साक्ष्य जुटाने में जुट गई।

12 अप्रैल की घटना के बाद आज 4 मई को पहली बार साक्ष्य जुटाने में एक्सपर्ट माने जाने वाली फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कोतवाल हेम चंद पंत और आई.ओ.आशा बिष्ट के साथ आर.एफ.एस.एल.रुद्रपुर की टीम साइंटिफिक ऑफिसर हेमंत कुमार, पुनीता, प्रदीप आदि के साथ मो.उस्मान के घर पहुंची।

पॉक्सो की गंभीरता को देखते हुए सभी सावधानियां बरती गई। साइंटिफिक ऑफिसर हेमंत कुमार ने बताया कि गैराज और कार का इंस्पेक्शन किया गया है, जबकि दो कारों का अभी इंस्पेक्शन होना बांकी है। लोकल यूनिट भी अपना काम कर चुकी है। उन्होंने कहा कि लाइट सोर्सिल, सेनेटाइजर, कॉटन, टूल्स आदि का इस्तेमाल करके नमूनों को लिया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page