उत्तराखंड : घेराबंदी के दौरान मुठभेड़_एक बदमाश के लगी गोली,दो फरार..Video


देहरादून (7-8 दिसंबर 2024): देहरादून पुलिस ने रायवाला क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में आरोपित बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रात के करीब 1 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रुड़की की ओर से आ रही i10 कार में तीन संदिग्ध व्यक्ति सवार हैं, जो चोरी की घटनाओं में शामिल हो सकते हैं। सूचना के आधार पर बहादराबाद थाना पुलिस को गाड़ी को रोकने के लिए अलर्ट किया गया।
पुलिस ने शांतरशाह चौकी क्षेत्र में गाड़ी की चेकिंग की, लेकिन i10 कार ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी की और पीछा किया, तभी कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश फरमान (निवासी नाकुड, सहारनपुर) के पैर में गोली लग गई। बाकी दो बदमाश गुल्लू और गुलफाम मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
घायल बदमाश फरमान को उपचार के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया। यह बदमाश पूर्व में चोरी और नकबजनी की आधा दर्जन से ज्यादा घटनाओं में शामिल रहा है और उत्तरप्रदेश, देहरादून व हरिद्वार से जेल जा चुका है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त i10 कार, एक तमंचा 315 बोर, खोखा कारतूस, और तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर
उत्तराखंड SIR: फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 1.04 लाख नाम कटे… ऐसे चेक करें अपना नाम
हर 8 मिनट में एक मौत, ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ नैनीताल में पिंक मुहिम_ न्यायमूर्ति और IG भी शामिल