अनुराग अकादमी में मनाया गया दीपोत्सव,बच्चों ने दिया ये संदेश

ख़बर शेयर करें

www

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में पीली कोठी रोड पर नीलकंठ विहार स्थित अनुराग अकैडमी में आज दीपोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ हुई। तत्पश्चात बच्चों ने दीपावली पर पटाखे और प्रदूषण से बचने का संदेश लघु नाटिका के माध्यम से दिया।विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने धार्मिक रंग में रंगे संस्कृत कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चे रामायण से संबंधित विभिन्न पत्रों के परिधानों में भी आए थे ।लक्ष्मी पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी बच्चों को उपहार स्वरूप बंदनवार तथा मिष्ठान वितरित किया गया।

दीपावली पर्व लेकर दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान बच्चों को वायु और ध्वनि प्रदूषण के अलावा स्वास्थ्य पर फोकस किया गया. इस दौरान बच्चों को ध्वनि प्रदूषण और पटाखों के खतरों के प्रति अगाह करते हुए उन्हें स्वस्थ और शांतिपूर्ण उत्सव मनाने की जानकारी दी गयी. बच्चों को बताया गया कि पटाखा छोड़ने के दौरान यदि छोटी सी भी गलती हो गई तो आंखों पर असर पड़ सकता है. हाथ जल सकते हैं और कान के पर्दे भी फट सकते हैं।

इस मौके पर शिक्षिकाओं ने बच्चों के अभिभावकों से भी अपील की कि दीपावली में वे बच्चों के लिए पटाखा पर अनावश्यक व्यय न करें. बच्चों को बताया गया कि तेज आवाज वाले पटाखों से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. घर में यदि कोई बुजुर्ग बीमार हैं तो उनकी जान का भी खतरा हो सकता है. इसलिए ज्यादा ध्वनि वाले बम और पटाखों से हर हाल में परहेज करें।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर ए के माथुर,प्रधानाचार्य प्रकृति माथुर, शिक्षिकाएं भावना जोशी एवं मधुबाला सहित सभी कर्मचारी एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page