उत्तराखंड : घूमने आए थे मौत ने घेर लिया, एक साथ बह गए बेटा-बेटी और पिता_तलाश जारी


उत्तराखंड के पावन तीर्थस्थल हरिद्वार से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है, जहां गंगनहर की लहरों ने एक ही परिवार के तीन जिंदगियों को निगल लिया। यूपी के रामपुर से आए एक पिता और उसके दो बच्चे गंगनहर में डूबकर लापता हो गए। जल पुलिस की टीम लगातार उनकी तलाश कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के पंजाब नगर सरकारी अस्पताल मोहल्ला, थाना सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी मेहंदी हसन अपने परिवार के साथ कलियर दरगाह की यात्रा पर आए थे। बुधवार को वे परिवार सहित हरिद्वार के धनोरी बावनदर्रे स्थित नई गंगनहर में घूमने पहुंचे।
मेहंदी हसन अपने 15 वर्षीय बेटे तौफीक और 10 वर्षीय बेटी के साथ नहर किनारे बैठे हुए थे। सभी गंगनहर में पैर डालकर पानी का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक तेज बहाव में आकर तौफीक का संतुलन बिगड़ा और वह पानी में बहने लगा।
बेटे को डूबता देख मेहंदी हसन ने तुरंत बेटी को किनारे बैठाया और छलांग लगा दी, लेकिन जलधारा इतनी तेज थी कि वे खुद को संभाल नहीं पाए। इस बीच बेटी भी संतुलन खो बैठी और वह भी गंगनहर में गिर गई।
देखते ही देखते तीनों लहरों के साथ बहते चले गए और आंखों से ओझल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और जल पुलिस की टीमें गंगनहर में तलाश अभियान चला रही हैं। चौकी प्रभारी पुष्कर चौहान ने बताया कि घटनास्थल पर गहराई अधिक है और बहाव तेज होने के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी चुनौती आ रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




47 किलोमीटर तक चलती बस में दरिंदगी_ 16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप
‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का मौन प्रहार, बारिश में भी रामलीला मैदान पहुंचा हुजूम_haldwani
हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR.. जानिए आरोप क्या हैं
नैनीताल-बागेश्वर जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani
ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई