कड़कड़ाती ठंड में नैनीताल हाइवे पर मिला युवक का शव,शराब ने ली जान ?


नैनीताल हाइवे पर रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान की है।
चौकी ज्योलीकोट के ग्राम प्रहरी सुमित जोशी ने सुबह 8:10 बजे पुलिस को सूचना दी कि नंबर एक बैंड पर एक व्यक्ति चित अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, कांस्टेबल मलकीत कंबोज और कांस्टेबल चनी राम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा कि व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। मृतक का शरीर ठंडा था और उसकी सांसें रुक चुकी थीं।
पुलिस ने आसपास के गांव वालों से संपर्क किया, जिसके बाद मृतक के परिवार जन बेलवा खान से मौके पर पहुंचे। परिवार ने मृतक की पहचान जितेंद्र आर्य (36) के रूप में की, जो शराब पीने का आदी था और कल शाम को एक शादी समारोह में गया था। मृतक रात को घर नहीं लौटा, और परिजनों के अनुसार, उसे ठंड लगने से मौत हो सकती है।
शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं थे, और मृतक की मौत प्राकृतिक कारणों से प्रतीत हो रही थी। पुलिस ने मौके पर पंचायत नामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए तल्लीताल मोर्चरी भेज दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने