खतरनाक स्टंट : नैनीताल में बाजार की सीढ़ियों पर थार चलाने का वीडियो वायरल


उत्तराखण्ड में नैनीताल की सक्रिय बाजार में सीढ़ियों में ऑफ रोडर जीप चलाने का एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। पुलिस ने ट्रेस कर विधिक कार्यवाही शुरू की।
मल्लीताल की इंदिरा मार्किट में चौधरी जूस बार और ए-वन बेकरी के आगे की पतली सी पैदल सड़क में जबरन एक ऑफ रोडर जीप ले जाने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ युवा वाहन चालक हर रोज़ इस रास्ते समेत अन्य ऐसे ही रास्तों में अपनी इस ऑफ रोडर जीप को डालते हैं और सीढ़ियां चढ़ाकर अपने शौक और मकसद को पूरा करते हैं।
ये वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है, जिसमें चौधरी जूस बार के आगे, दो सीढ़ियां चढ़ाकर इस जीप को ए-वन बेकरी के सामने से ले जाया गया है। इसके बाद जीप को अलाहबाद बैंक के आगे की चार सीढ़ियां पार कराई गई। इससे जनता की जान और सड़क दोनों ही खतरे में पड़े हैं।
सूत्रों के अनुसार यू.के.05 ए 8708 नंबर की इस थार जीप में सामान्य से अधिक बड़े साइज़ के टायर लगाए गए हैं। मल्लीताल कोतवाल हेम चंद पंत ने बताया कि जीप का वीडियो वायरल होने के बाद स्वामी को ट्रेस कर लिया गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




SIR-2026_ नैनीताल जिले में 99.76% नोटिस तामील, वोटर लिस्ट पर सामने आया बड़ा डेटा..
अब ऑनलाइन खतौनी खारिज नहीं होगी..DM रयाल
नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन