नैनीताल की वादियों में क्रिकेट लीजेंड कपिल देव.. माल रोड पर की शॉपिंग_exclusive Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे भारत को पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने बोट हाउस क्लब से कुछ देर प्रकृति का आनंद लिया और फिर मॉल रोड घूमते हुए शॉपिंग की।


नैनीताल के बोट हाउस क्लब में आज 76 वर्षीय कपिलदेव रामलाल निखनज देखे गए। सूचना पर वहां मीडिया का जमघट लग गया। बोट हाउस क्लब में कुछ परिचितों के साथ बैठे पूर्व प्रतिष्टित क्रिकेट खिलाड़ी के दर्शनों और फ़ोटो के लिए क्लब स्टाफ वालों की भी भीड़ लग गई।

भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान रहते कपिलदेव ने 1983 का यादगार क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताया था। कपिल देव ने मीडिया से बातें करने से तो इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने शहर और यहां की ग्रीनरी को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया। साथियों के आग्रह पर उन्होंने बोट हाउस क्लब के स्टाफ के साथ एक ग्रुप फ़ोटो खिंचवाया।

अपने मित्रों और संबंधियों से विदा लेकर कपिल देव एक नजदीकी मित्र के साथ मॉल रोड में निकल गए। उन्होंने गारमेंट्स की प्रतिष्टित दुकान से शॉपिंग की, लेकिन यहां भी मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page