

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस करिश्मा करती दिख रही है। हरियाणा में तो कांग्रेस एकतरफा जीतती दिख रही है।वहीं बीजेपी हरियाणा में हैट्रिक बनाने से चूकती दिख रही है। असल नतीजे को 8 अक्तूबर को आएंगे लेकिन एग्जिट पोल्स के नतीजों में दोनों राज्यों में कांग्रेस या उसके गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है।
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की 90-90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई है। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। उससे पहले एग्जिट पोल और उसके आधार पर पोल ऑफ पोल्स। दोनों राज्यों में सरकार बनाने के लिए 46 सीटें जरूरी हैं।
हरियाणा में 12 सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल किए हैं। जम्मू-कश्मीर में भी 9 एजेंसियों ने एग्जिट पोल किया है। इन सबको मिलाकर पोल ऑफ पोल्स का हिसाब लगाया है।
पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, हरियाणा के 12 सर्वे में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। पार्टी को 56 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा बहुमत से काफी दूर 27 सीटों पर सिमट सकती है।
पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के 10 पोल में 5 नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बना रहे हैं, जबकि 5 में वह बहुमत से 10 से 15 सीटें दूर दिख रही है। पार्टी को 40 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा 30 सीटें ला सकती है। PDP और अन्य को 10-10 सीटें आएंगी।

हरियाणा एग्जिट पोल : 10 साल बाद कांग्रेस सरकार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में यह संभावना जताई गई है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। ‘रिपब्लिक-मैट्रिज’ के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को 55-62 सीट औरबीजेपी को 18-24 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। ‘दैनिक भास्कर’ के सर्वेक्षण के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस को 44-54 सीट तथा भाजपा को 19-29 सीट मिल सकती है। इनेलो को एक से पांच तथा अन्य को चार से छह सीट मिलने का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर एग्जिट पोल: नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन सरकार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। ‘इंडिया टुडे-सी वोटर’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन जम्मू-कश्मीर में बहुमत के करीब पहुंच सकता है। इस गठबंधन को 40-48 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।
बीजेपी के खाते में 27-32 सीट जाने की संभावना जताई गई है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को छह से आठ सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। ‘रिपब्लिक-मैट्रिज’ के एग्जिट में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा को 28-30 सीट मिल सकती हैं। वहीं, नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के खाते में 31-36 सीट जा सकती हैं।
इस सर्वे में पीडीपी को पांच से सात तथा अन्य को आठ से 16 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। ‘दैनिक भास्कर’ के सर्वेक्षण में संभावना जताई गई है कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 35 से 40 और भाजपा को 20-25 सीट मिल सकती हैं। इसमें पीडीपी को चार से सात और अन्य को 12-16 सीट मिलने का अनुमान है।
एग्जिट पोल पर क्या बोले हरियाणा के सीएम नायब सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, पूरे बहुमत से भाजपा की सरकार आएगी। 8 अक्टूबर को पूर्ण बहुमत के साथ BJP आएगी। हमें पूरा विश्वास है कि पिछले 10 सालों में हरियाणा के लोगों ने जो काम देखा है, हर वर्ग के लिए काम हुए हैं, हरियाणा को क्षेत्रवाद से मुक्ति दिलाई, परिवारवाद और भेद-भाव से मुक्ति दिलाने का काम हमारी सरकार ने 10 सालों में किया है।
एग्जिट पोल पर क्या बोले जम्मू कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष
विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा, “मुझे विश्वास है कि 8 अक्टूबर को भाजपा जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। जम्मू-कश्मीर की अगली सरकार भाजपा की होगी।
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को समर्थन देने को तैयार पीडीपी
जम्मू-कश्मीर के एग्जिट पोल में कांग्रेस गठबंधन बढ़त बनाती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक इस बीच पीडीपी मे ऐलान किया है कि जरूरत पड़ी तो बीजेपी को रोकने के लिए कांग्रेस को समर्थन देंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल_DM ने विभागों को किया अलर्ट, गौला पुल पर SSP ने लिया हालात का जायज़ा..
उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..
Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video